अवैध संबंध के मामले में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार

- अपार्टमेंट के निकट रहनेवाली एक महिला से हुआ परिचय
- पति की गैरमौजूदगी में दोनों मनाते थे रंगरेलियां
निजामाबाद : अवैध संबंध के चलते एक युवक की जान चली गई। देर रात घर वापस लौटे महिला के पति ने सलिया से युवक के सर पर हमला किया। इस हमले में गभीर रूप से घायल युवक की मौत हुई।
बताया गया कि नागारम के रहनेवाले सालमन राजू ने पिछले एक साल से आर्य नगर के एक अपार्टमेंट में प्लंबर का काम किया। इस दौरान अपार्टमेंट के निकट ही रहनेवाली एक महिला से उसका परिचय हुआ। इस परिचय से दोनों के बीच संबंध बन गए। पति की गैरमौजुदगी में दोनों रंगरेलियां मनाते रहें।
इस क्रम में पिछली रात महिला का पति उमाकांत अचानक घर आया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख वह गुस्साया। उसने नजदीक ही मौजूद सलिया उठाई और सालमन के सर पर हमला कर दिया। इस हमले सालमन गंभीर रूप से घायल हुआ। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।